
हरदा-: टिमरनी के नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष व सदस्यों का किया सम्मान

– टिमरनी ब्लॉक के नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के द्वारा सम्माननीय सदस्य गणों का व जिले से पधारे कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह रहटगांव बाजार क्षेत्र में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष व सदस्यगणों को फूल माला पहनाकर जीत की बधाई दी।

सम्मान समारोह कार्यक्रम में हरदा जिले के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता जिसमें प्रमुख रुप से हरदा के पूर्व विधायक रामकिशोर दोगने, लखन सिंह मौर्य, नंनेलाल रायखेरे, कुंवर अभिजीत शाह सहित जिले व विकासखंड के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता गण जनप्रतिनिधि गण क्षेत्र की जनता की मौजूदगी रही।

नवनिर्वाचित टिमरनी जनपद उपाध्यक्ष अनिल वर्मा (लिबर्टी) के द्वारा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए व क्षेत्र की जनता के सहयोग व आशीर्वाद के लिए रहटगांव मे सघन जनसंपर्क व धन्यवाद हेतु विजय यात्रा भी निकाली गई।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना