इरफान अन्सारी रिपोर्टर

घट्टिया थाना के अंतर्गत पुलिस चौकी पानबिहार पर आगामी हिंदू मुस्लिम धार्मिक त्योहार नाग पंचमी, रक्षाबधन, श्रावण मास में निकलने वाली भोलेनाथ की शाही सवारी मुस्लिम धार्मिक त्योहार मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें स्थानीय क्षेत्र के सर्व धर्म समाज के लोगों ने हिस्सा लिया मीटिंग थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान, चौकी प्रभारी राहुल चौहान,ताराचंद जैन गिरदावर की उपस्थिति में मीटिंग का आयोजन हुआ। चर्चा में धार्मिक त्योहार सद्भावना एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाने को लेकर चर्चा हुई। बिजली समस्या पर चर्चा हुई गांव में केबल लटक रही है इसके लिए अधिकारी को दिशा निर्देश दिए। सवारी मार्ग पर वर्षा के कारण मुख्य मार्गों पर कीचड़ सफाई को लेकर ग्राम पंचायत सरपंच से चर्चा की गई।
इस अवसर पर पानबिहार एवं क्षेत्र के ग्राम के सदस्य मीटिंग में शामिल हुए सभी ने अपने अपने गांव में धार्मिक त्योहार मनाने की रूपरेखा बताई।
इस मौके पर मुख्य रूप से नवनिर्वाचित सरपंच प्रतिनिधि भंवर सिंह राठौर, अयाज उद्दीन कुरेशी सदर, कैलाश पटेल शंकरपुर, गोवर्धन सिंह आंजना, राजेंद्र सिंह सोलंकी, विनोद कारपेंटर, असगर मम्मा, हयात उद्दीन कुरेशी, दीपेंद्र सिंह सोलंकी, शाहिद काजी, अनवर मंसूरी, रईस मंसूरी, सैयद अली, टीपू उद्दीन सहित शांति समिति के सदस्य बैठक में शामिल हुए।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है