Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

स्वरोजगार जागरूकता शिविर टिमरनी में 2 अगस्त को होगा आयोजित

जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र हरदा द्वारा 2 अगस्त को जनपद पंचायत टिमरनी में स्वरोजगार योजना के तहत मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। महाप्रबन्धक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री के.आर उइके ने बताया कि यह शिविर 2 अगस्त को दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक जनपद पंचायत टिमरनी में आयोजित होगा। इसके अलावा 3 अगस्त को जनपद पंचायत हरदा में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में विभाग द्वारा संचालित योजना प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के संबंध में मार्गदर्शन दिया जावेगा। इच्छुक आवेदक शिविर में 12वीं की अंकसूची, जाति प्रमाण-पत्र, कोटेशन, पेन कार्ड, आधार कार्ड, किराया नामा, मूल निवासी प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, समग्र आईडी, फोटो, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, परियोजना प्रतिवेदन, ग्राम जनसंख्या प्रमाण-पत्र, बिजली बिल, शपथ पत्र की ओरिजनल एवं फोटो कॉपी लेकर शिविर में सम्मिलित हो ताकि योजनार्न्तगत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया के लिये मार्गदर्शन किया जा सके।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍