Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शेख़ आसिफ़ न्यूज़24×7इंडिया
सदभावना मंच ने किया राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय खिलाडियों का सम्मान,मुख्य अतिथि श्री हरिनाथ् द्विवेदी थे।

खंडवा।सदभावना मंच ने अनेक राष्ट्रीय अंतराराष्ट्रीय स्तर पर अपना खेल कौशल दिखाने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा कि खंडवा में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं।किशोर कुमार जैसी प्रतिभाओं ने यहाँ की पवित्र माटी में जन्म लिया है।सदभावना मंच द्वारा प्रतिभा सम्मान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।
मंच के कमल नागपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मंच के माली कुआँ स्थित कार्यालय में गत संध्या सम्पन्न हुए इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि श्री हरिनाथ् द्विवेदी थे।मंच सचिव डा जगदीशचंद्र चौरे ने कहा कि माखनलाल चतुर्वेदी के काल से आज तक विभिन्न प्रतिभओ ने अपनी लेखन शैली का ओज बिखेरा है।
मुख्य् अतिथि श्री हरिनाथ् द्विवेदी ने कहा कि मेरा सम्मान प्रत्येक प्रतिभा का सम्मान है।आपने कहा कि खेल् दुनिया से जुड़े प्रत्येक खिलाडी की अहम भूमिका रहती है,ऐसे में उनकी नैतिक जिम्मेदारी
है कि अपनी प्रतिभा का भरपुर दोहन कर शहर को गौरवान्वित करते रहें।
श्री राजेंद्र पाराशर ने कहा कि समय के साथ साथ हर क्षेत्र की प्रतिस्पर्धा बड़ी है,खेल जगत भी इससे अछूता नहीं रहा।
सुभाष शर्मा ने कहा कि सदभावना मंच ने सदैव प्रतिभाओं को मान सम्मान दिया है।
सेवा निवृत्त डी एस पी आनंद सिंह तोमर ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैँ कि हमने उस स्थान पर जन्म लिया जहाँ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभाएं जन्म ले चुकी हैँ।समाजसेवी कमल नागपाल ने कहा कि खंडवा की माटी में वह गुण है, जो और कहीं नजर नहीं आता।यहाँ अपनत्व के साथ साथ मान सम्मान झलकता है।आपने कहा कि आज् के दौर् मे सतत प्रयासरत रहते हुए उपलब्धियां अर्जित की जानी चाहिए।

*इनका हुआ सम्मान*

इस कार्यक्रम में दस बार प्रदेश स्तरीय जीतने वाले,तीन बार राष्ट्रीय जीतने वाले और दो बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विजयश्री प्राप्त करने वाले शतरंज के खिलाडी आयुष शर्मा,दुबई जाकर खेल कौशल दिखाने वाली खंडवा की बेटी टैक्वंडो खिलाडी अक्षरा दांगोरे,
बॉडी बिल्डिंग में मिस्टर एम पी,
कोच एवं अधिवक्ता चेतन गौहर,
राष्ट्रीय स्तर के वेट लिफ्टर प्रियंक कुमार पाठक आदि का शाल और पुष्पहार से सम्मान किया गया।

*इन्होने रखी मन की बात*

सदभावना मंच के अध्यक्ष प्रमोद जैन,सचिव डा जगदीशचंद्र चौरे,सुभाष शर्मा,आनंद
तोमर,राजेंद्र पाराशर,कमल नागपाल,मुरली कोडवानी, सुनील चौरे उपमन्यु,पत्रकार शेख आसिफ,दीपक चाकरे, एम एम कुरैशी,नानक बजाज,कोमल बजाज,आदि ने अपनी बात रखी,साथ ही अनेक सदस्य उपस्थित रहे।संचालन डा चौरे ने किया और आभार गणेश भावसार ने व्यक्त किया।