Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मुकेश गेहलोत रिपोर्टर

वरिष्ठों का सम्मान ग्राम पंचायत डेहरी सरपंच उप सरपंच सहित पंचों ने ली शपथ …..
जी हां ग्राम पंचायत डेहरी के अब तक के ऐतिहासिक सफल समारोह में सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में वरिष्ठ समाज जन गांव पटेल जगदीशचंद्र कुशवाहा,प्रेस क्लब अध्यक्ष संजय मुलेवा,नगर भाजपा अध्यक्ष सुरेश राठौड़,वरिष्ठ पत्रकार अयूब खान,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य एम एस जामोद, जनपद सदस्य श्रीमती रुकमणी कैलाश पवार,युवा समाजसेवी संदीप जी राठौड़ की मुख्य अतिथि में ग्राम पंचायत सचिव कमलेश राठौर एवं प्राचार्य एम एस जामोद के द्वारा नवनिर्वाचित सरपंच धनपाल डावर उपसरपंच नितिन शीलाका सहित 20 पंचों को दिलाई ने ग्राम विकास की शपथ। इस अवसर पर सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर शपथ समारोह कार्यक्रम प्रारंभ हुआ इसी दौरान पंचायत स्टाफ द्वारा अतिथियों का पुष्मला से स्वागत किया गया वहीं नवनिर्वाचित सरपंच व उपसरपंच के द्वारा ग्राम के वरिष्ठ श्री मनोहरलाल जी शर्मा पूर्व पटवारी,श्री सलीम खान पूर्व सचिव,वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता माधव सिंह जामोद को शाल श्रीफल से सम्मानित कर उनका आशीर्वाद लेकर शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक अनवर खान सुनील राठौड़ दीपक तोरने,जितेंद्र राठौड़,महेंद्र बघेल,अयूब खान,जगदीश चंद्र कुशवाहा,संजय मुलेवा,उपसरपंच नितिन शीलाका,सरपंच धनपाल डावर सहित अनेक वरिष्ठों ने अपना उद्बोधन देकर नवनिर्वाचित टीम को मार्गदर्शन दिया। इस गरिमामय आयोजन पर अनेक ग्रामीणजन,पत्रकार बंधु प्रशासनिक अधिकारी,जनप्रतिनिधि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन पत्रकार मुकेश गेहलोत द्वारा किया गया आभार ग्राम पंचायत सचिव कमलेश राठौर ने माना ।