विशाल भौरासे रिपोर्टर

बैतूल।जल जीवन मिशन के तहत जिले में ‘हर घर जल’ वाले ग्रामों में हर घर जल उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इनमें विकासखंड बैतूल के दस, आमला के 7, शाहपुर के 15, घोड़ाडोंगरी के 10, भैंसदेही के 6, आठनेर के 21, मुलताई के 18, प्रभातपट्टन के 17, चिचोली के 6 एवं विकासखंड भीमपुर के 6 ग्राम शामिल हैं। यह कार्यक्रम 25 जुलाई से 12 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार 3 अगस्त को विकासखंड बैतूल के ग्राम ढोंडवाड़ा, आमला के कोंढरखापा, शाहपुर के पलासपानी एवं बुड्ढी, घोड़ाडोंगरी के तवाकाठी, भैंसदेही के पिपलनाखुर्द एवं ढोकनामाल, आठनेर के धनोरी, मुलताई के हरन्याखेड़ी एवं कपास्या, प्रभातपट्टन के जामठी, सवासन एवं घाना तथा विकासखंड चिचोली के ग्राम निवारी में हर घर जल उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गांव में जल जागरूकता रैली निकाली गई।


More Stories
होली पर्व के पूर्व बडी मात्रा में अवैध लकड़ी की जप्ती
धाकड़ समाज निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति बारह गाँव क्षेत्र राजोद की बैठक सम्पन्न हुई ।
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*