ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति

गुरुवार दोपहर 3 बजे शुरू हुई धुआंधार और मूसलाधार बारिश की वजह से आठनेर क्षेत्र के ग्राम आष्टी गांव में हालत बिगड़ने लगे हैं। यहां माढू नदी एक बार फिर रौद्र रूप में आ गई है। इससे बाढ़ का पानी निचली बस्ती में भरा गया है। कुछ जगह घुटनों भर पानी हो गया है। लोगों के घरों में पानी भर गया है।
यही कारण है कि निचले हिस्से में स्थित बस्ती के रहवासियों में दहशत है। वे अपने घर का जरूरत का सामान लेकर घर से बाहर निकलकर बच्चों के साथ सुरक्षित स्थान पर जा रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यहां पर भय का माहौल है। माढू नदी के उफान पर होने की वजह से सभी ग्रामीणों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है

More Stories
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ