Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

प्रदेश के कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने नागरिकों से अपील की है कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मनाये जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त तक अपने घर पर राष्ट्र ध्वज तिरंगा अवश्य लगाएं। उन्होने कहा कि अंकुर अभियान के तहत सभी लोग अपने घरों के आसपास पौधे अवश्य लगाएं और इसका फोटो वायुदूत एप पर अपलोड भी करें। कृषि मंत्री श्री पटेल ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हर घर तिरंगा अभियान के संबंध में आयोजित बैठक में उपस्थित गणमान्य नागरिकों से अपील की कि वे हर घर तिरंगा अभियान व अंकुर अभियान का प्रचार प्रसार भी करें। उन्होने कहा कि हर गांव में आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान अंकुर अभियान के तहत 75-75 पौधे लगाये जाएं। कृषि मंत्री श्री पटेल ने नगरीय क्षेत्र में पार्षदों तथा ग्रामीण क्षेत्र में पंच व सरपंचों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में सभी नागरिकों के घर पर तिरंगा लगवाने के लिये अभी से प्रयास शुरू करें। इस दौरान जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह, उपाध्यक्ष श्री दर्शनसिंह, पुलिस अधीक्षक श्री मनीष अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री जे.पी. सैयाम, संयुक्त कलेक्टर श्री डी.के. सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री अमरसिंह मीणा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र जैन तथा नवनिर्वाचित पार्षदगण व विभागीय अधिकारी मौजूद थे।


कृषि मंत्री श्री पटेल ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घर के आसपास रहने वाले गरीब परिवारों के घरों पर लगाने के लिये उन्हें तिरंगा भेंट करें ताकि गरीब से गरीब परिवार भी आजादी का अमृत महोत्सव मना सकें। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश नित नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। विश्व का सबसे बड़ा निःशुल्क कोविड वैक्सीनेशन अभियान हमारे देश में ही हुआ, जिसके तहत 200 करोड़ वैक्सीन डोज देशवासियों को निःशुल्क लगाए जा चुके है। उन्होने नागरिकों से अपील की कि इस वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों।


पुलिस अधीक्षक श्री मनीष अग्रवाल ने इस अवसर पर बताया कि हर घर पर तिरंगा लगाने के लिये जिले में डेढ़ लाख तिरंगे झण्डों की व्यवस्था कर ली गई है। इसके लिये जिले में कुल 80 वितरण केन्द्र बनाये गये है, जहाँ से रियायती दर पर कोई भी व्यक्ति तिरंगा ले सकता है।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍