Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

हरदा-:सोडलपुर कान्हा बाबा मंदिर में किसानों ने कृषि मंत्री का अन्न से किया तुलादान


किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल का आज सोडलपुर के प्रसिद्ध गुरु कान्हा बाबा मंदिर प्रांगण में किसानों व ग्रामीणों के द्वारा अन्न से तुला दान किया, कृषि मंत्री श्री पटेल ने सर्वप्रथम गुरु कान्हा बाबा का आशीर्वाद लिया मंदिर प्रांगण में ही कृषि मंत्री श्री पटेल का अन्न व फल से तुला दान किया।

जिसमें सैकड़ों की संख्या में किसानों व ग्रामीणों के द्वारा तुलादान के समय गुरु कान्हा बाबा के जयकारों से मंदिर प्रांगण गूंज उठा, ग्रामीणों के द्वारा कृषि मंत्री श्री पटेल का भव्य स्वागत व सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

मंच पर विराजमान मंत्री जी एवं नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को परंपरागत रूप से साफा बांधकर स्वागत किया। कृषि मंत्री श्री पटेल ने समस्त किसानों व ग्रामीणों का आभार प्रकट किया । श्री पटेल ने किसानों व ग्रामीणों की ज्वलंत समस्याओं के निराकरण हेतु आश्वासन दिया, और केंद्र सरकार व राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तार से बखान किया।

साथ ही कृषि मंत्री श्री पटेल के द्वारा आगामी राष्ट्रीय पर्व पंद्रह अगस्त पर “हर घर तिरंगा फहराने के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने की भी अपील की ,
कृषि मंत्री श्री पटेल के द्वारा ग्रामीणों को संबोधित करते हुए शपथ दिलाई, हर घर तिरंगा अभियान मे सभी नागरिकों को तिरंगा उपलब्ध कराने के लिए जिले में डेढ़ लाख तिरंगे 80 केंद्रों से वितरण करने की व्यवस्था जिला प्रशासन के द्वारा पूर्ण कर ली गई है अतः सभी नागरिक आजादी के अमृत महोत्सव में शामिल होकर देश का गौरव बढ़ाएं।

ब्यूरो चीफ हरदा ✍