
रहटगांव-:” हर घर तिरंगा ” अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकालकर तिरंगे वितरित किए

हरदा जिले के गांव गांव में हर घर तिरंगा अभियान के तहत जागरूकता रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत इन दिनों देश व प्रदेश के हर जिले के गांव गांव में तिरंगा अभियान आयोजित किया जा रहा है ।


इस अभियान के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए शनिवार को रहटगांव ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच, उपसरपंच व सचिव के साथ ग्राम पंचायत के सभी पंचों व व्यापारियों ओर ग्रामीणों के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई , आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में हर घर तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया ।

जिसमें रहटगांव ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों के द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारों के साथ प्रत्येक घर घर तिरंगा लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। रहटगांव ग्राम पंचायत में लगभग 1300 तिरंगे वितरित किया जाना है ग्रामीणों के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर, दुकाने ,सरकारी कार्यालय, सभी जगह तिरंगे वितरित किए गए, तिरंगा यात्रा में ग्राम पंचायत की महिला सरपंच सुमित्रा सूरज रंगीले, उपसरपंच शिवानी मनीष गौर, सचिव रामकृष्ण कुशवाहा, भाजपा कार्यकर्ता हरिओम पटेल व्यापारी मंडल अध्यक्ष प्रभु दयाल गौर ग्राम पंचायत के पंच व ग्रामीण उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ हरदा
चौहान यशवंत सिंह कि रिपोर्ट ✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना