महेश गणावा रिपोर्टर

*आम आदमी पार्टी जिला अलीराजपुर ने राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को सोपा ज्ञापन*
*झाबुआ पुलिस दो दिनों में अपराधियो को करे नही तो आजाद की जन्मस्थली से आम आदमी पार्टी करेगी बड़ा आंदोलन* ।

झाबुआ जिले के थांदला तहसील में स्थापित देश के महानक्रांतिकार वीर अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा को रात्रि में किसी आसामाजिक अपराधिक प्रवृत्ति के लोगो ने क्षति पहुंचाई जिससे अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के गृह जिले अलीराजपुर के निवासियों में आक्रोश है ।जिसका नमूना देखने को मिला है की आज जिले में अपनी जमीन तलाश रही आम आदमी पार्टी ने जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन देकर शक्त लहजे में जिला पुलिस पुलिस प्रशासन झाबुआ को चेताया है की अगर झाबुआ पुलिस दो दिनों में अपराधियो को नही गिरफ्तार करती है तो आम आदमी पार्टी जिला अलीराजपुर अमर शहीद चंद्र शेखर आजाद की जन्मभूमि भाभरा से एक बड़ा आंदोलन करेगी । ज्ञापन देने में दिलीपसिंह भूरिया जिला अध्यक्ष अलीराजपुर , सुमसिंह रावत, जिला यूथ विंग अध्यक्ष ,इदरीश जी वारसी वरिष्ठ नेता , हिरला चौहान ,हीरालाल चौहान,प्रकाश चौहान ,महेश चौहान,रमेश चौहान, रमेश चौहान,मंगेश पटेल,रामफल चौहान,आजम चौहान,सुरेश कनेश , वालसिंह भिंडे ,शिवराज कनेश आदि कार्यक्रता उपस्थित थे ज्ञापन का वाचन राडिया पड़ियार ने किया ।


More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है