पीडब्ल्यूडी(PWD) मुख्यालय में तैनात क्लर्क का शव देर रात संदिग्ध हालत में ऑफिस में मिला। मृतक की पत्नी ने हत्या की आशंका जताई है।

लखऩऊ के हजरतगंज इलाके में PWD मुख्यालय में तैनात क्लर्क का शव बुधवार देर रात संदिग्ध हालत में ऑफिस में मिला। बताया जा रहा है कि घटना के समय उसके साथ दो साथी कर्मचारियों के मौजूद होने की बात सामने आ रही है। मृतक की पत्नी ने हत्या की आशंका जताई है।
आपको बता दें हजरतगंज इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्र के अनुसार, PWD में तैनात क्लर्क विपिन सिंह का बुधवार रात शव मिला। घटना की जानकारी पत्नी सपना को दी गई थी। हालांकि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पत्नी सपना ने बताया देर रात तक विपिन के घर न आने पर फोन किया। बात नहीं होने पर उनके साथियों को फोन किया, तब घटना की जानकारी हुई। शुरुआती जांच में हार्ट-अटैक से मौत की बात सामने आ रही है।
तो वहीं मृतक के परिजनों का आरोप है कि ऑफिस में देर रात काम करने के चलते शराब की पार्टी चलती थी। विपिन की मौत का काऱण शराब विवाद बताया जा रहा है। परिजनों का कहना है कि मौके पर शराब की बोतलें मिली हैं, जिन्हे सुरक्षा कर्मियों ने हटा लिया है। मौत की खबर देर से मिलने के कारण परिजनों में आक्रोश है।

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…