Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्लॉक ब्यूरो अर्चित चौकीकर

छिंदवाड़ा यूनिवर्सिटी – उच्च शिक्षा हासिल करने वाले विद्यार्थियों के भविष्य से छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय खिलवाड़ कर रहा है। महाविद्यालयों में प्रवेश तारीख निकल जाने के बाद भी बीए और बीकाम के रिजल्ट नहीं आए हैं। वहीं एमए और एमकाम की अगस्त माह शुरू तक परीक्षा नहीं हुई है। वर्ष 2019 से छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय अस्तित्व में आया उसके बाद से ऐसा कोई महीना नहीं गुजरा होगा जब विश्वविद्यालय ने कोई ना कोई अजीबोगरीब नियम या कार्यवाही की है।
इस समय प्रदेश भर में उच्च शिक्षा विभाग स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में विद्यार्थियों को प्रवेश दे रहा है। यह प्रक्रिया लगभग अंतिम चरण में है। और अब तक छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय द्वारा बीए, बीकाम, बीएससी कक्षाओं के अंतिम सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित नहीं किया गया है। जिससे छात्र आगे की कक्षाओं में प्रवेश लेने में संकोच कर रहे हैं। कारण यह है कि यदि उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर पंजीयन के पश्चात प्रवेश शुल्क जमा कर देते हैं और उन्हें सप्लीमेंट्री आती है अथवा वह फेल हो जाते हैं तो उनका आगे की कक्षाओं का प्रवेश स्वत: निरस्त हो जाएगा और उनके द्वारा जमा की गई 1 हजार रुपए की राशि भी उन्हें वापस नहीं मिलेगी।कोविड काल के दौरान उच्च शिक्षा विभाग ने कोविड की परिस्थितियों को देखते हुए छात्रों को प्रवेश हेतु महाविद्यालय ना आना पड़े इसलिए ऑनलाइन प्रवेश फार्म भरने के पश्चात सूची में नाम आने पर ऑनलाइन ही 1 हजार रुपए का भुगतान कर प्रवेश लेने की पात्रता दी गई थी। इस प्रक्रिया में कई बार छात्र भुगतान कर प्रवेश तो ले लेते हैं परंतु किन्ही कारणवश पढ़ाई नहीं कर पाते या नहीं करना चाहते।

इस परिस्थिति में कालेजों को आवंटित सीटें भर जाती हैं और प्रतीक्षा सूची के छात्र या देरी से पंजीयन करने वाले छात्र प्रवेश से वंचित रह जाते हैं। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने महाविद्यालयों को ऐसे छात्रों का प्रवेश निरस्त करने का अधिकार नहीं दिया है। जब उच्च शिक्षा विभाग से पूछा जाता है तो उनका कहना है कि प्रवेशित छात्र से चार अंकों का ओटीपी लेकर प्रवेश निरस्त कर दिया जा सकता है। पर सैकड़ों छात्र या तो फोन नहीं उठाते हैं या उनका मोबाइल नंबर बदल जाता है। और कहने को उच्च शिक्षा विभाग अंकों की बाजीगरी कर उच्च शिक्षा विभाग हर वर्ष यह बता देता है कि इतने लाख छात्रों द्वारा प्रवेश लिया गया। और छात्र के स्तर पर बात करें तो उसके द्वारा जमा किया गया 1 हजार रुपए भी डूब जाता है।इनका कहना…

परीक्षा और रिजल्ट को लेकर पांच बिंदुओं पर पत्र छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय के कुलपति को लिखकर भेज रहा हूं। विश्वविद्यालय के द्वारा छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ ना की जाए इसको लेकर पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रवीण गुगनानी,एक्जीक्यूटिव मेम्बर, छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय