विशाल भौरसे रिपोर्टर




पटना।आज महागठबंधन द्वारा आहूत महँगाई,बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ प्रतिरोध मार्च का नेतृत्व किया। इसके समर्थन में उमड़ा अप्रत्याशित जनसैलाब सरकार के विरुद्ध जबरदस्त आक्रोश का घोतक है। हमने आसमानी मुद्दों से इतर हमेशा से जन सरोकार के मुद्दों की लड़ाई लड़ी है और लड़ते रहेंगे।
केवल पटना जिला में ही महंगाई, अग्निपथ और बेरोजगारी से त्रस्त लाखों लोगों ने मार्च में हिस्सा भाग लेकर अपने आक्रोश का प्रकटीकरण किया। जनता ने जनविरोधी नीतियों के ख़िलाफ लड़ाई ठान ली है।
बिहार के प्रत्येक जिला में प्रतिरोध मार्च पूर्णत: सफल रहा। जिला मुख्यालयों में उपस्थित बिहार की न्यायप्रिय व अप्रत्याशित भीड़ ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और तानाशाही के विरुद्ध अपने इरादे जाहिर कर दिए है। सभी साथियों को सफल कार्यक्रम के लिए हार्दिक धन्यवाद।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है