Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कुक्षी जिला बनाने की मनोकामना : दसवां अभिषेक श्री अर्द्धचंद्रेश्वर महादेव का निसरपुर में किया ,श्री अर्द्धचंद्रेश्वर महादेव मंदिर व शिव भजन मंडल ने सोमेश्वर पाटीदार का सम्मान किया।

पं गौरांग त्रिवेदी रिपोर्टर


*निसरपुर/कुक्षी।* भगवान शिव की आराधना के पावन पर्व श्रावण माह सोमवार को क्षेत्र के विख्यात श्री अर्द्धचंद्रेश्वर महादेव मंदिर नई बसावट निसरपुर में अभिषेक किया गया। जन कल्याण को दृष्टिगत रखते हुए गैर-राजनीतिक जनहित मंच “जनादेश सरकार” प्रमुख सोमेश्वर पाटीदार ने 12 अभिषेक करने के संकल्प में दसवां अभिषेक किया गया।
सोमेश्वर पाटीदार ने बताया कि, माँ गायत्री नर्मदा की कृपा से कुक्षी को जिला बनाने की मनोकामना को लेकर पं. मयूर शर्मा द्वारा विधिवत दसवां अभिषेक करवाया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र के श्रद्धालुगण उपस्थित थे।
संभावित कुक्षी जिला क्षेत्र के विभिन्न 12 स्थानों पर पंडित द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर अभिषेक करवाया जायेगा।
दिनांक: 14 जुलाई 2022 से 10 अगस्त 2022 तक प्रत्येक सोमवार सहित विशेष तिथि दिवस को यह जनकल्याणकारी अभिषेक नर्मदा जल, दूध, शहद, गन्ना रस, सरसो तेल, भांग, घी सहित अलग-अलग अभिषेक किये जा रहें है।
बाबा श्री अर्द्धचंद्रेश्वर महादेव मंदिर व शिव भजन मंडल के द्वारा जनहित के मुद्दों पर सतत सक्रिय रूप से सेवा देने पर कुक्षी जिला बनाओ आंदोलन व जनहित मंच “जनादेश सरकार” प्रमुख सोमेश्वर पाटीदार का शिव भजन मंडल के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा स्वागत, सम्मान किया गया। इस अवसर पर लोकेश जी सोनी, अंबाराम जी पाटीदार, रामदेव जी पाटीदार, टीकम जी पाटीदार, नटवर जी जोशी, हीरालाल जी चौहान, सुरेश प्रधान, प्रदीप एच पाटीदार, राजेंद्र जी जैन, विशाल गुप्ता, आशुतोष सेन, राजेश पाटीदार, ज्ञानेश्वर त्रिवेदी, हेमकृष्ण जी पाठक, कुणाल कोरानने, दीपक वैष्णव, सुकेश झा, अशोक ब्रजवासी उपस्थित रहे।
निसरपुर से न्यूज़ 24*7इंडिया के लिए पं गौरांग त्रिवेदी की रिपार्ट