Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्रजेश पाटिल रिपोर्टर

*हरदा/ बहने कहती है कि भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना……………*

*बहन की गुहार पर कृषि मंत्री कमल पटेल ने रक्षाबंधन पर्व के पूर्व ही निभा दिया अपना भाई धर्म*

*बहन को सहयोग के साथ उसके सपने नर्सिंग कोर्स करवाने का जिम्मा भी उठाया*

हरदा । बरसों से हम रक्षाबंधन पर यह गाना सुनते आए हैं कि भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना…।
लेकिन इस रक्षाबंधन पर इस गाने की पंक्तियां मध्य प्रदेश के छोटे मामा यानी किसान नेता एवं कृषि मंत्री कमल पटेल के ऊपर सटीक बैठती है। हरदा सर्किट हाउस में मंत्री पटेल मंगलवार को जनता जनार्दन से मिल रहे थे तभी वहां पर एक बहन रक्षाबंधन के पूर्व इन्हीं पंक्तियों की तर्ज पर उनसे मिलने आई और कहा कि भैया मैं आपकी गरीब बहन हूं।इस रक्षाबंधन पर भाई बहन के रिश्ते को निभाना है।खिरकिया ब्लॉक के जामनिया गांव की रहने वाली बहन ज्योति प्रजापति ने मंत्री पटेल से कहा कि मेरी दो बहने मूक बधिर है और एक छोटा भाई है। मां की मृत्यु हो चुकी है और पिता मानसिक विकलांग है। ऐसे में सारे घर की जिम्मेदारी मेरे ऊपर है। मैं मजदूरी करके घर भी पाल रही हूं और पढ़ाई भी कर रही हूं।मेरी बड़ी बहन जो मूकबधिर है।उसकी शादी के लिए सहायता राशि भी मुझे आपसे चाहिए और मैं नर्सिंग कोर्स करना चाहती हूं।ताकि मैं समाज की सेवा करते हुए घर का भरण पोषण कर सकूं।इसके लिए आपका आशीर्वाद भी चाहिए लेकिन पढ़ाई के लिए मेरे पास इतना पैसा नहीं है कि मैं नर्सिंग कोर्स कर सकूं। कृषि मंत्री कमल पटेल ने बहन ज्योति की बात को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि जिसका कोई नहीं है ,उसका कमल पटेल है। बहन आप रक्षाबंधन के पूर्व आई हो। भाई के दर से बहन खाली हाथ नहीं जाएगी। मंत्री पटेल ने बहन ज्योति को 10हजार की आर्थिक सहायता देते हुए तत्काल भोपाल में एक नर्सिंग कॉलेज के डायरेक्टर से फोन पर बातचीत की और कहा कि यह मेरी बहन है।इसके एडमिशन के साथ-साथ 4 साल चलने वाले नर्सिंग कोर्स का खर्च में स्वयं उठाऊंगा।आप इनको एडमिशन दे दीजिए।