
ग्वालियर। सायबर अपराधियों के निशाने पर अब आईएएस अधिकारी भी आ गए हैं. ग्वालियर के नगर निगम आयुक्त किशोर कान्याल की प्रोफाइल पिक्चर का इस्तेमाल कर साइबर अपराधी ने ठगी का प्रयास किया. साइबर ठग ने नगर निगम के सिटी प्लानर पवन सिंघल नोडल अफसर फायर बिग्रेड श्रीकांत कांटे और चिड़ियाघर के क्यूरेटर गौरव परिहार को मैसेज कर अमेजॉन गिफ्ट कार्ड की मांग की.
मैसेज देखकर हुआ शक : मोबाइल नंबर दूसरा होने पर अफसरों को शक हुआ और उन्होंने समझदारी दिखाते हुए सीधे निगमायुक्त से बात की. निगमायुक्त ने तुरंत ही इस मामले में साइबर पुलिस से शिकायत की. साइबर पुलिस ने जब इस नंबर की लोकेशन तलाशी तो वह उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की मिली. इस शिकायत पर एसपी अमित सांघी ने साइबर सेल को जाँच कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है.

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है
गीता स्वाध्याय से सम्भव है सभी समस्याओं का समाधान