बुद्ध नाथ चोहान रिपोर्टर

परासिया :- परासिया विधानसभा क्षेत्र के चारों नगरीय निकाय को 7 वर्ष बाद नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मिल गए हैं बुधवार को हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा ने इस बार भी परासिया में अपना कब्जा जमा लिया है तो वहीं चांदामेटा , बड़कुही और न्यूटन में कांग्रेस ने कब्जा है नगर परिषद न्यूटन में कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए भाजपा खेमे में सेंध लगाने में सफलता हासिल की है
नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद से स्पष्ट था , कि कहां किसके अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनना है परिणाम भी वैसे ही आए सिर्फ न्यूटन में ही उपाध्यक्ष पद के लिए क्रास वोटिंग का मामला सामने आया है नगर पंचायत न्यूटन में कांग्रेस की अनुपमा हेमंत राय अध्यक्ष संतलाल यादव उपाध्यक्ष बने वही
बड़कुही में कांग्रेस के भारत डेहरिया अध्यक्ष हरि यदुवंशी उपाध्यक्ष बने,चांदामेटा में कांग्रेस के गोविंद बिजौलिया अध्यक्ष , अमजद खान उपाध्यक्ष और नगर पालिका में भाजपा की विनोद मालवीय अध्यक्ष और महेश सोमकुँवर उपाध्यक्ष चुने गए हैं ।
संतलाल ने लगाई भाजपा में सेंध :- नगर पंचायत न्यूटन चिखली में सभी 15 वार्डों के चुनाव परिणाम के अनुसार कांग्रेस ने 9 वार्डों में जीत हासिल की थी वहीं भाजपा ने 5 वार्डों में जीत हासिल की और 1 वार्ड में आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी पार्षद पद का चुनाव जीता था अध्यक्ष – उपाध्यक्ष के चुनाव के परिणाम स्वरूप अध्यक्ष को 9 वोट मिले जबकि ,कांग्रेस के संत लाल यादव को उपाध्यक्ष पद के लिए 11 वोट मिले । जिससे साफ जाहिर है कि संत लाल यादव ने भाजपा के खेमे में सेंध लगाकर दो अतिरिक्त वोट अपने पक्ष में डलवा लिए



More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है