Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मनीष ऋषीश्वर रिपोर्टर

भिंड (मनीष ऋषीश्वर) – कोतवाली थाना क्षेत्र के इमामबाड़ा इलाके में बीते रोज ताजिए के लिए लगाए गए टेंट को उतारते समय दो पक्षों के बच्चे आपस में झगड़ गए और इसी बात को लेकर झगड़ा इतना बढ़ गया कि गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए । कोतवाली प्रभारी जितेंद्र मावई के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक एक पक्ष के शबाब, सादाब,इकबाल व आरिफ झगड़ा करने आ गए। झगड़े के बीच में शबाब ने अवैध हथियार देशी कट्टे से एक के बाद एक तीन फायर कर दिए जिससे एक गोली 46 वर्षीय नूरबक्स उर्फ पंगे पुत्र इमाम वक्स के सिर में लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया जब अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां चिकित्सकों के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना में राजू रहीम व राहुल भी घायल हुए है। इसमें से राजू को ग्वालियर रेफर कर दिया गया है हालांकि इन सबकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। कोतवाली पुलिस ने मृतक नूरबख्श के परिजनों की फरियाद पर शबाब शहदाब इकबाल व आरिफ पर हत्या व हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गए हैं। झगड़ा करने वाले दोनों पक्ष एक ही परिवार के बताए गए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इन लोगों में पहले भी आपस में झगड़ा हो चुका है। घटना के बाद से पूरे इमामबाड़े में मातम पसर गया है और लोगों में डर का माहौल व्याप्त हो गया है,हालांकि पूरे मामले पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हम जल्दी ही हत्यारों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम करेंगे।