
पुलिस अधीक्षक श्री मनीष कुमार अग्रवाल ने पुलिस रेग्यूलेशन में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आरोपी सौरभ पिता परमानंद विश्नोई निवासी ग्राम रेवापुर की गिरफ्तारी के लिये 10 हजार रूपये का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस अधीक्षक श्री अग्रवाल ने बताया कि जो कोई व्यक्ति अपहृता की दस्तयाबी एवं आरोपी सौरभ पिता परमानंद विश्नोई को गिरफ्तार करेगा अथवा करवाएगा या ऐसी सूचना देगा, जिसके आधार पर अपहृता की दस्तयाबी एवं आरोपी की गिरफ्तारी संभव हो सके, ऐसे सूचनाकर्ता को 10 हजार रूपये की ईनाम राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी