कार और बाईक की टक्कर में 6 लोगों की जान चली गई है।

गुजरात के आनंद जिले में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां कार और बाईक की टक्कर में 6 लोगों की जान चली गई है। आनंद के एएसपी अभिषेक गुप्ता ने बताया कि आनंद में गुरुवार की शाम तकरीबन 7 बजे एक कार, बाईक और ऑटो रिक्शा की टक्कर में 6 लोगों की जान चली गई। ऑटो पर सवार 4 लोग, बाइक पर सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार के ड्राइवर को भी चोट आई है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है।

More Stories
🔥 धमसा गांव में सरकारी लापरवाही से नीलगाय की दर्दनाक मौत, वन विभाग और पशु चिकित्सा विभाग की खुली पोल
नाबालिग से गैंगरेप के 4 साल बाद फिर बुलाया, नहीं जाने पर वीडियो किया वायरल
दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को मेहगांव पुलिस ने तत्परता से भिजवाया अस्पताल, बचाई घायल की जान