Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर



खंडवा भाई बहनों के स्नेह के रक्षाबंधन पर्व पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईष्वरीय विष्व विद्यालय भाग्योदय भवन में रक्षा बंधन का पवित्र त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जसमें संस्था से जुड़े भाई बहनों को ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा आत्मिक स्मृति का तिलक लगाकर परमात्म स्नेह की पवित्र राखी बांधी। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि सेवा कार्यों के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय भाग्योदय भवन द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया संस्था के साथ ही
सेवाकेन्द्र संचालिका ब्रह्माकुमारी शक्ति दीदी ने जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों के निवास पर पहुंचकर केंद्र की बहनों के साथ उपस्थित रहकर रक्षाबंधन पर्व मना कर राखियां बांधी शक्ति विधि द्वारा खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा, जिला पंचायत के नव निर्वाचित उपाध्यक्ष नवनिर्वाचित दिव्यादित्य शाह पूर्व महापौर अणिमा उबेजा , चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष गुरमीत सिंह उबैजा मुक्ति लाल नरेड़ी डॉक्टर श्री दवे सहित कई गणमान्य नागरिकों को रक्षा सूत्र बांधे केंद्र की संचालिका शक्ति दीदी ने बताया कि वर्तमान समय आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर वर्ष पर संस्था द्वारा रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार मनाया जा रहा है जिसमें सेवा केन्द्र की बहनें प्रशानिक अधिकारीगण,राजनैतिक पदाधिकारीगण, गणमान्य डॉक्टरर्स तथा व्यापारीगण भाईयों के निवास स्थल पर पहुचकर तथा अनाथ आश्रम, केशव सेवा धाम आश्रम आदि में जाकर परमात्म स्नेह की राखी बांध रही है, इसी क्रम में बहनों द्वारा जिला जेल पहुंचकर कैदी भाईयों को भी रक्षा सूत्र बांधे तथा राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास करा कर अपने दुर्गुणों, विकारों को दूर कर, सदगुणों को धारण करने और श्रेष्ठ कर्म करने एवं आदर्श नागरिक बनने की प्रेरणा प्रदान की गई ।