Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 11, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान पूरे देश में चल रहा है समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा लहराए।

शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर



हमारे प्यारे देश और तिरंगे की शान आन और बान के लिए भारत के 75 स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान पूरे देश में चल रहा है समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा लहराए इस हेतु जन जागृति अभियान के तहत शहर के वार्ड वार्ड में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है सामाजिक संस्थाओं एवं जिला प्रशासन की ओर से भी तिरंगे की शान के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गई शुक्रवार को नगर निगम परिवार द्वारा भी तिरंगा यात्रा निकाली गई यह यात्रा नगर निगम से होकर टाउन हॉल, घंटाघर, मुंबई बाजार, रेलवे स्टेशन, दूध गली, केवल राम पेट्रोल पंप से
बॉम्बे बाजार होकर नगर निगम पहुंची यात्रा में भारत माता की जय हमारे देश की स्वतंत्रता अमर रहे, वंदे मातरम ,झंडा ऊंचा रहे हमारा, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा जैसे उद्घोष के साथ महापौर अमृता अमर यादव, विधायक देवेंद्र वर्मा ,निर्वाचित निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा सभी निर्वाचित पार्षद गण आयुक्त सविता प्रधान उपायुक्त श्री सिटोलै, प्रदीप जैन जाकिर जाफरी समाजसेवी व पूर्व पार्षद सुनील जैन एवं निगम के अधिकारियों कर्मचारियों ने उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा में भाग लिया इस अवसर पर महापौर अमृता यादव ने कहा कि हमारे महापुरुषों ने खून पसीना बहा कर अपने देश को स्वतंत्र किया है देश के प्रति एवं राष्ट्रीय कि शान तिरंगे के प्रति राष्ट्र को समर्पित हमारी भावना सदैव हमारे मन में कायम रहे इस हेतु भारत के अमृत महोत्सव पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घर-घर तिरंगा का अभियान शुरू किया गया है नगर का हर नागरिक तिरंगे को खरीदे और अपने घरों और अपने प्रतिष्ठानों पर लगाएं विधायक देवेन वर्मा ने भी इस अवसर पर सभी नगर वासियों से अनुरोध किया कि तिरंगे की शान में हम सब राष्ट्रभक्ति के इस अभियान में जुड़ जाएं घर-घर तिरंगा लहरा कर देश भक्ति की जन भावना पैदा करें निगमायुक्त सविता प्रधान ने भी सभी पार्षदों के साथ ही शहर के गणमान्य नागरिकों से अनुरोध किया कि मैंने भी निगम कार्यालय से तिरंगा खरीदा है आप सबभीतिरंगा खरीद कर अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज सम्मान के साथ फहराए