डबरा विकास खंड के ग्राम टेकनपुर में निकली सुरक्षा बल के जवानों और पुलिस जवानों की तिरंगा यात्रा।
ग्वालियर:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवान पर स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, और हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है अभियान के तहत आज डबरा विकास खंड की ग्राम पंचायत टेकनपुर में सीमा सुरक्षा बल के जवानों और पुलिस जवानों ने सयुक्त रूप से तिरंगा यात्रा निकाली और ग्रामवासियों को अपने घरों व कार्यालयों पर तिरंगे फहराने का संदेश दिया।
टेकनपुर पुलिस चौकी प्रभारी महेंद्र कुमार प्रजापति ने बताया कि पुलिस और सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया है जिसमें बच्चों से लेकर बूढ़े तक शामिल हुए हैं. इस तिरंगा यात्रा का मकसद देश के हर नागरिक में देश भक्ति तथा तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना बढ़ाना है. उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए यह भी बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में मनाया जा रहा है और उसी कड़ी में टेकनपुर पुलिस चौकी पर तिरंगा ध्वज फहराया जा रहा है, यात्रा से युवाओं और बुजुर्गों में देश के प्रति सम्मान व निष्ठा की भावना को पैदा करना है, 15 अगस्त को देश अपना 75 वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा और ये तिरंगा यात्रा लोगों काे आजादी के लिए अपना बलिदान देने वालों की शहादत याद करवाएगी, यात्रा में पुलिस व बीएसएफ जवानों के साथ स्कूलों के छात्र छात्राओं के साथ ग्रामीण भी शामिल हुए, सभी के हाथों में तिरंगे लहराते नजर आए और भारत माता की जय वंदेमातरम के नारे भी लगाए जिससे पूरा ग्राम गुंजयमान हुआ।
More Stories
वीरांगना लक्ष्मीबाई बलिदान मेला को लेकर मानवाधिकार सेवा संगठन की बैठक का हुआ आयोजन
शाला प्रवेशोत्सव हेतु स्कूलों की साफ सफाई सहित अन्य आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन करने वाले आरोपी को पुलिस ने एक 315 बोर का कट्टा व दो जिंदा राउंड सहित किया गिरफ्तार