ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति


आजादी के अमृत मोहत्सव के तहत निकाली तिरंगा यात्रा
मुस्लिम समुदाय ने भी घर-घर फहराया तिरंगा
बैतूल। 11 से 17 अगस्त तक मनाए जा रहे आजादी के अमृत मोहत्सव के तहत रविवार को जवाहर वार्ड के इंदिरा कॉलोनी से मुस्लिम समुदाय के युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने उत्साह और देशभक्ति के तरानों के साथ 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा इंदिरा कॉलोनी भाजपा कार्यालय के सामने से पूरे शहर में घूमी। बच्चे और युवा हाथों में गाडिय़ों पर तिरंगा लेकर भारत माता जय के गगनभेदी नारे लगा रहे थे। तिरंगा यात्रा में शामिल युवाओं ने बतााया कि सोमवार को 15 अगस्त पर स्वतंत्रता दिवस भी धूमधाम से मनाया जाएगा। इंदिरा कॉलोनी में सभी ने घरों-घर तिरंगा भी फहराया है।

More Stories
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग
आत्म निर्भर भारत अभियान में छात्राओं को कर रहे प्रशिक्षित*
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।