Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 11, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

विशाल भौरसे रिपोर्टर


बैतूल।विश्वहिंदू परिषद बजरंगदल बैतूल नगर द्वरा नगर के शिवाजी चौक कॉरीडोरियम में अखण्ड भारत संकल्प दिवस मनाया ।वंही कार्यकर्ताओ ने भारत माता की आरती की व जिला सहमंत्री विशाल भौरासे ने कार्यकर्ताओ को बताया की:
अखण्ड भारत महज सपना नहीं, श्रद्धा है, निष्ठा है. जिन आंखों ने भारत को भूमि से अधिक माता के रूप में देखा हो, जो स्वयं को इसका पुत्र मानता हो, जो प्रात: उठकर “समुद्रवसने देवी पर्वतस्तन मंडले, विष्णुपत्नि नमस्तुभ्यम् पादस्पर्शं क्षमस्वमे. “कहकर उसकी रज को माथे से लगाता हो, वन्देमातरम् जिनका राष्ट्रघोष और राष्ट्रगान हो, ऐसे असंख्य अंत:करण मातृभूमि के विभाजन की वेदना को कैसे भूल सकते हैं, अखण्ड भारत के संकल्प को कैसे त्याग सकते हैं? किन्तु लक्ष्य के शिखर पर पहुंचने के लिये यथार्थ की कंकरीली-पथरीली, कहीं कांटे तो कहीं दलदल, कहीं गहरी खाई तो कहीं रपटीली चढ़ाई से होकर गुजरना ही होगा.और हमे विश्वास है कि भारत पुनः अखंड भारत होगा कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभाग धर्माचार्य प्रमुख रूपेश यादव, नगर मंत्री देवासीस साहू, साहिल मालवी, साहिल पारधे, हर्षयादव सह मंत्रीअमित गावंडे,दीपक मोकड़े, लौकिक राठौर,जीत मण्डल,मोहित डिगरसे, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।