
इंदौर के पास ग्राम बड़गोड थाना क्षेत्र बेरछा में रविवार को एक नाबालिग ने भीड़ के बीच में बम फेक दिया। तेज धमाके के साथ हुए विस्फोट में 1 लोग की मौत हो गई। जबकि इसकी चपेट में आने से 15 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में 7 महिलाएं और 2 बच्चे भी शामिल हैं। सभी स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया है।
घटना के बाद स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई है। सूत्रों की माने तो लोग झंडा वंदन के आयोजन की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान दो गुट आपस में बैठकर शराब पी रहे थे। कुछ देर बाद अचानक किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक आर्मी की फायरिंग रेंज में छोड़ने वाला बम लेकर आ गया और उसे भीड़ में फेंक दिया। तेज धमाके के बीच 15 से 7अधिक लोग घायल हो गए। दो को गंभीर चोटें आईं। जिनमें से एक की मौत हो गई है। घायलों में 7 महिला, दो बच्चे और पुरुष शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि ये घटना महू छावनी के नजदीक बेरछा गांव में हुई। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का हाल जानने अस्पताल पहु्ंच परिजनों ने हॉस्पिटल में इलाज को लेकर भी आरोप लगाए हैं।
More Stories
आष्टी पोलिस निरीक्षक श्री विशाल काळे निगरानी में ट्रॉफीक पुलिस की लोगसेवा में सुरक्षा की अनोखी पहल
नपा ने प्रारंभ किया हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कर्मचारियों को सौंपे झंडे
ग्राम पंचायत गोलकोट में ₹10400 की बूंदी का घोटाला: ग्राम पंचायत गोलकोट में बड़ा खेल