इरम खान रिर्पोटर



लायंस क्लब अलीराजपुर, मंसूरी वेलफेयर सोसाइटी एवं अल मदद मीरा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वधान में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन आजादी के गौरवशाली 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत किया गया। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के आदिवासी समाज के लोगों के साथ नगर के लोगों ने भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया कुल 99 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया, जिसमें पांच व्यक्तियों को हार्ट से संबंधित बीमारी पाई गई। और 15 व्यक्तियों को डायबिटीज से संबंधित बीमारी पाई गई। जिसका उपचार कराने की सलाह दी गई। लायंस क्लब अलीराजपुर के सचिव ने बताया कि हम पूरे वर्ष भर अलीराजपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कैंप आयोजित करेंगे, साथ ही अलीराजपुर में सभी समाजों के साथ समन्वय स्थापित कर समाज स्तर पर कैंप आयोजित किया जाएगा। और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जायेगा। उक्त जानकारी डॉक्टर प्रवीण वास्केल एवं लायन सकील चंदेरी ने दी।

More Stories
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग
आत्म निर्भर भारत अभियान में छात्राओं को कर रहे प्रशिक्षित*
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।