Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*मजबूर बेटे ने पिता को हाथ ठेले में लिटा कर पहुंचाया अस्पताल*

भिंड।भोपाल से चलकर सरकारी योजनाएं भिंड पहुंचते-पहुंचते दम तोड़ देती हैं। ऐसा एक बार नहीं कई बार हुआ है जब भोपाल से योजनाएं शुरू की गई लेकिन भिंड में उन योजनाओं का ठीक ढंग से क्रियान्वयन नहीं हो सका। सरकार की 108 एंबुलेंस योजना का भी भिंड जिले में यही हाल है, जिसका लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। यही वजह है कि एक गरीब लाचार बेटे को अपने बुजुर्ग पिता की तबीयत खराब होने पर अस्पताल पहुंचाने के लिए 6 किलोमीटर तक हाथ ठेला धकेलना पड़ा।

भिंड जिले के मारपुरा गांव में रहने वाले हरि सिंह के पिता की मंगलवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। हरि सिंह के बुजुर्ग पिता के रीढ़ की हड्डी में अचानक परेशानी आ गई। पिता दर्द से तड़पने लगा तो बेटा हरि सिंह भी पिता को देखकर बेचैन हो उठा। हरि सिंह को कुछ समझ नहीं आया कि आखिर वह क्या करें।

हरि सिंह अपने बीमार पिता को अस्पताल ले जाना चाहता था। हरि सिंह इतना गरीब है कि उसके पास खुद का मोबाइल तक नहीं है। हरि सिंह ने अपने एक पड़ोसी से मोबाइल मांगा और फिर 108 एंबुलेंस को फोन लगाकर बुलाने की कोशिश की, लेकिन बार-बार कोशिश करने के बाद भी एंबुलेंस हरि सिंह के पिता को लेने उसके घर तक नहीं पहुंच सकी।

हरि सिंह के लाख प्रयास के बावजूद जब एंबुलेंस नहीं पहुंची तो हरि सिंह परेशान हो उठा। उसकी जेब में इतने पैसे भी नहीं थे कि पिता के लिए कोई प्राइवेट एंबुलेंस मंगा लेता। मजबूरी में हरि सिंह ने एक हाथ ठेले पर अपने पिता को लिटाया और 6 किलोमीटर तक हाथ ठेले को धकेल कर दबोह के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक लेकर आया और यहां अपने पिता का उपचार करवाया।

सरकार की 108 एंबुलेंस योजना की भिंड में खस्ता हालत है। पिछले दिनों एक ऐसा मामला सामने आया था, जब लहार विधानसभा के ही एक गांव में फोन करने के बावजूद एंबुलेंस प्रसूता के घर तक नहीं पहुंची। इसलिए प्रसूता को लोडिंग वाहन में रखकर अस्पताल तक लाया गया। प्रसूता ने रास्ते में एक बच्चे को जन्म दे दिया और दूसरा बच्चा होने पर प्रसूता नहीं बच्चे समेत दम तोड़ दिया था।

इस मामले को लेकर जब लहार के बीएमओ डॉ धर्मेंद्र श्रीवास्तव से सवाल किया गया तो लहार बीएमओ ने कहा कि उनके संज्ञान में यह मामला अभी आया है वे इस पूरे घटनाक्रम के बारे में अपने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पत्र लिखेंगे और जो भी दोषी निकल कर आएगा उसके खिलाफ कार्रवाई करवाएंगे।