Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 11, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

विशाल भौरसे रिपोर्टर


———————————-
कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक लेकर स्वास्थ्य विभाग के दस्तक अभियान की समीक्षा की। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ए.के. तिवारी, सिविल सर्जन डॉ. अशोक बारंगा मौजूद रहे।

बैठक में कलेक्टर श्री बैंस ने कहा कि अभियान के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। लक्षित परिवारों को समय सीमा में अभियान के अंतर्गत दी जाने वाली सेवाओं का लाभ प्राप्त हो जाना चाहिये। जो कर्मचारी अभियान के अंतर्गत बेहतर प्रकार से कार्य नहीं कर रहे हैं, उनका वरिष्ठ अधिकारी मूल्यांकन कर प्रस्ताव भेजें, अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी। शहरी क्षेत्र बैतूल में गुणवत्ता के साथ कवरेज बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि अभियान की समाप्ति पर गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं पाये जाने एवं उपलब्धि में कमी पाई जाने पर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने शासन की मंशा को समझते हुये पोर्टल एन्ट्री पूर्ण करने, गूगल शीट में एंट्री करने एवं कार्य में प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया।

श्री बैंस ने कहा कि बारिश को दस्तक अभियान में बाधा न मानें। उन्होंने शहरी स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी अधिकारी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये। श्री बैंस ने पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती की स्थिति का जायजा लिया एवं भर्ती का प्रतिशत बढ़ाने हेतु निर्देशित किया। दस्तक अभियान के अंतर्गत कम हीमोग्लोबिन वाले बच्चों के रक्ताधान हेतु बैलून हॉस्पिटल (जिला चिकित्सालय बैतूल) में व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने रिपोर्टिंग की तकनीकी खामियों को दूर करते हुये अच्छी कार्य योजना बनाकर अभियान में शत प्रतिशत उपलब्धि लाने हेतु निर्देशित किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुलताई, भीमपुर, भैंसदेही, आठनेर, आमला में उपलब्धि में पाई गई विषयवार कमियों के संबंध में विस्तृत चर्चा की एवं सुधार हेतु आवश्यक निर्देश दिये।

बैठक में समस्त विकासखंडों के खंड चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य चिकित्सक एवं अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।