स्टेट हेड एम.पी.अभिषेक शर्मा ✍️✍️

खिलचीपुर।15 अगस्त को अंजुमन समिति ने स्वतंत्र दिवस परंपरागत तरीके से मनाया इस अवसर पर अंजुमन समिति सदर जुल्फिकार खान ने अंजुमन के कार्यालय भोजपुर नाके पर तिरंगा फहराया। इसके बाद वहां पर उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाया इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज जनों व अन्य लोग भी मौजूद रहे। झंडा फहराया एवं राष्ट्रगान के बाद सदर जुल्फिकार खान ने रिबीन काटकर अंजुमन के नए कार्यालय की शुरुआत की। कार्यालय में सदर के साथ समिति के लोगों एवं समाज के वरिष्ठ जनों ने आजादी के आंदोलन में किए गए कार्यों को बताया। वह देश की आजादी में शहीद हुए लोगों की कुर्बानी के किस्से भी सुनाएं। सदर जुल्फिकार खान ने आजादी के आंदोलन में शहीद हुए लोगों के सपनों के अनुरूप देश के लोगों से कार्य ने भारत को विश्व गुरु बनाने की अपील भी की। अंत में स्वल्पाहार व मिठाई वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया!!

More Stories
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग
आत्म निर्भर भारत अभियान में छात्राओं को कर रहे प्रशिक्षित*
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।