ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति

जामठी पंचायत के क्राफ्ट विलेज टिगरिया में आज का दिन ऐतिहासिक है आज 15 वर्षो में पहली बार टिगरिया ग्राम में सबसे बड़ी ग्राम सभा हुई हैं। बीते वर्षों में जो ग्राम सभा हुई उसमे ग्राम के 6 7 ग्राम वासी ही भाग लेते थे , इस सत्र में ग्राम पंचायत जामठी के युवा उपसरपंच श्री तथागत मिश्रा के आने से ग्राम में भरी मात्रा में लोगों ने ग्राम सभा में भाग लिया उपसरपंच तथागत ने ग्राम वासियों के साथ ना सिर्फ उनकी समस्या सुनी अपितु समस्या देखने पूरे ग्राम का पैदल भ्रमण कर लोगो को हो रही परेशानी को भी देखा । ग्राम वासियों से हुई बातचीत में ग्राम वासियों ने बताया कि जबसे तथागत मिश्रा ने उपसरपंच का पद ग्रहण किया है लोगो को उनसे उम्मीद और विकास की नई किरण दिख रही है ग्राम के बुजुर्गों ने यह भी बताया कि अपने पूरे जीवन में पहली बार किसी उप सरपंच को सड़क पर घूम कर लोगो की परेशानी देखते हुए देखा है ।
ग्राम सभा में। सरपंच पुनुराम वाडिवा, सचिव अशोक राणे, सहायक सचिव राधिका गंगारे, जनपद प्रतिनिधि चिरंजीलाल भूमरकर,प्रकृति जामठी ग्राम उष्टान समिति के अध्यक्ष और क्राफ्ट विलेज टिगरिया के संचालक बलदेव बाघगमारे में उपस्थित थे ।

More Stories
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग
आत्म निर्भर भारत अभियान में छात्राओं को कर रहे प्रशिक्षित*
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।