Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 11, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सांसद श्री डीडी उइके एवं विधायक आमला डॉ. योगेश पंडाग्रे ने किया डीपीटी-टीडी अभियान का शुभारंभ

विशाल भौरासे रिपोर्टर

विशाल भौरासे रिपोर्टर
बैतूल।सांसद श्री डीडी उइके एवं विधायक आमला डॉ. योगेश पंडाग्रे द्वारा गुरूवार को आरडी पब्लिक स्कूल में डीपीटी-टीडी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती इमला जावलकर, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री कृष्णा लोखंडे, जनपद सदस्य श्री पिन्टू काकोडिया उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये सांसद श्री डीडी उइके ने कहा कि सम्पूर्ण प्रदेश में संचालित इस टीकाकरण अभियान के अंतर्गत बच्चों को बीमारियों से सुरक्षा प्राप्त हो रही है। बच्चे देश का भविष्य हैं और देश के नौनिहाल इन बच्चों को टीकों का सुरक्षा कवच धारण कराना अत्यावश्यक है। टीकों की जानकारी समुदाय में देकर समुदाय के लक्षित हितग्राही बच्चों को भी सुरक्षित करना है। कोई भी बच्चा टीका लगाने से न छूटे, प्रत्येक बच्चा शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहे, यही हमारा उद्देश्य होना चाहिये।

विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने बताया कि वैक्सीन बीमारी से बच्चों को बचाते हैं। शरीर में वैक्सीन के लगाये जाने पर वैक्सीन एन्टीजन, एन्टीबॉडी बनाता है जो संबंधित बीमारी से जीवन की रक्षा करते हैं। वैक्सीन प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करते हैं इसलिये वैक्सीन लगाकर सुरक्षित रहना हमारे स्वास्थ्य के लिये लाभकारी है। डिप्थीरिया, परट्यूसिस एवं टिटनेस की बीमारी पर विजय हासिल करने के लिये डी.पी.टी./टी.डी. टीकाकरण प्रभावी, सशक्त एवं प्रमाणित माध्यम है।

विद्यालय में कु. आद्या तोमर पिता श्री दृगपाल सिंह तोमर कक्षा 11 वीं, कु. शांभवी पिता श्री अर्पण त्रिवेदी कक्षा 11वीं, कु. दीक्षा पिता श्री कृष्णराव कनाठे कक्षा 10 वीं, कु. आशी पिता श्री राजेन्द्र प्रसाद साहू कक्षा 11 वीं, हिमांशु पिता श्री ओमकार पवार कक्षा 11 वीं, कु. आस्था पिता श्री जितेन्द्र लिल्होरे कक्षा 11 वीं, कु. श्रृद्धा पिता श्री संजय देशमुख कक्षा 11वीं सहित विद्यालय में अध्ययनरत लक्षित आयु वर्ग के बच्चों ने टीका लगवाया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ए.के. तिवारी ने टीकाकरण अभियान में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं टीका लगवा रहे बच्चों को टीकाकरण से संबंधित जानकारी देकर प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि 31 अगस्त तक संचालित डी.पी.टी./टी.डी. अभियान के तहत् 5 वर्ष, 10 वर्ष एवं 16 वर्ष उम्र के किशोर बालक-बालिकाओं को टिटनस एवं अडल्ट डिप्थीरिया की बीमारी से बचाव हेतु डी.पी.टी./टी.डी. व्हैक्सीन के एक डोज से टीकाकृत किया जा रहा है।

कार्यक्रम में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अरविन्द कुमार भट्ट, संस्था प्राचार्य श्री हेमंत मेहर सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारी एवं संस्था के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।