Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 11, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मध्यप्रदेश का पहला एवं एक मात्र न्यायालय जिसमें जरूरतमंद व गरीब पक्षकारों को निःशुल्क भोजन वितरण जिला न्यायालय उज्जैन में न्यायालयीन दिवसों में प्रतिदिन सुचारू रूप से किया जाएगा।

इरफान अन्सारी रिपोर्टर


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रयासों से एवं स्वर्णिम भारत मंच के सहयोग से न्यायालय में आने वाले जरूरतमंद व गरीब पक्षकारों के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की जा रही है, जिसका उद्घाटन आज दिनांक 18.08.2022 गुरुवार को न्यायालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर *माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री आरके वाणी जी द्वारा किया गया।* इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भूखे व्यक्ति को भोजन कराना महान पुण्य का कार्य है। न्यायालय में दिन-प्रतिदिन सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के दूर-दराज इलाकों से पक्षकारगण आते हैं, जिनमें से कई पक्षकारों के पास भोजन की व्यवस्था नहीं रहती है। इसी को देखते हुए विधिक सेवा प्राधिकरण उज्जैन के सचिव *श्री अरविंद जैन जी एवं स्वर्णिम भारत मंच के अध्यक्ष श्री दिनेश श्रीवास्तव जी एवं सचिव श्री जितेन्द्र बैरागी जी एडवोकेट* द्वारा यह प्रयास किया गया। ऐसे पक्षकारगण न्यायालय के मुख्य प्रवेश द्वार के पास अन्न एक्सप्रेस से प्रतिदिन दोपहर 2 से 2:30 बजे तक भोजन प्राप्त कर सकते हैं। जो भी पक्षकार भोजन के कूपन प्राप्त करना चाहते हैं, वे संबंधित न्यायालय के लिपिक या अपने अधिवक्ता से पर्ची लेकर कूपन प्राप्त कर सकते हैं। भोजन के कूपन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय से प्रतिदिन दोपहर 1:30 बजे तक ही प्राप्त किये जा सकते हैं।
*इस अवसर पर हरदयाल सिंह ठाकुर अभिभाषक जी एवं राजशेखर शर्मा जी द्वारा इस पुनीत कार्य के लिए सहयोग राशि प्रदान कि गई।*
आप सभी का धन्यवाद, आभार और साधुवाद
जानकारी
*हेमन्त वाडिया एडवोकेट*
*सहसचिव*
*जिला अभिभाषक संघ उज्जैन*ने दी