मोहन शर्मा न्यूज़ 24×7 इंडिया गुना
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर यादव समाज ने निकाला चल समारोह*
गुना। श्री कृष्ण जन्म उत्सव 19 अगस्त को यादव समाज द्वारा चल समारोह निकालकर बड़ी धूम धाम के साथ जन्माष्टमी पर्व मनाया। जन्माष्टमी कार्यक्रम के संयोजक हरी सिंह यादव ने बताया की जिला मुख्यालय पर संपूर्ण यादव समाज श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को भव्यता के साथ मनाया गया। श्री यादव ने बताया की 19 अगस्त को गायत्री मंदिर से भगवान की पूजा अर्चना के चल समारोह गायत्री मंदिर से प्रारंभ होकर हनुमान चौराहा, हाट रोड ,निचला बाजार, सदर बाजार , जय स्तंभ चौराहा, मानस भवन होते हुए लक्ष्मी गंज में धर्म सभा का आयोजन कर समापन किया जाएगा। धर्म सभाएं कोकिल जी महाराज का प्रेरणा दाई मार्गदर्शन मिलेगा।
इस मौके पर सरदार सिंह यादव, हरी सिंह यादव, हर वीर सिंह यादव, घुमन सिंह यादव, सीमा यादव, सोभा यादव, संतोष सिंह यादव, सर्जन सिंह यादव, विश्वीर सिंह यादव सहित जिले के यादव समाज उपस्थित रहा। चल समारोह में कोकिल जी महाराज रथ में सवार होकर चले साथ उत्तरप्रदेश से संगीत मंडली नीलम यादव द्वारा शानदार भजनों को प्रस्तुति की गई। सभी समाजों द्वारा चल समारोह का भव्य स्वागत किया गया एवं ठाकुर जी का पालना छुलाकर उनकी आरती कर जन्माष्टमी पर्व बड़े उत्साह के साथ धूम धाम से मनाया गया।

More Stories
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया दस्तक अभियान का शुभारंभ
महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया शिव की भक्ति लीन*
माता पिता का ऋण हम जिवन पर्यन्त नही उतार सकते- पंडित पाठक