Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मोहन शर्मा न्यूज़24×7इंडिया गुना

*स्वामी परमार्थ देव जी के सानिध्य में 21 को विशाल योग शिविर*

गुना। पतंजलि योगपीठ गुना द्वारा 21 अगस्त रविवार को एक दिवसीय विशाल योग शिविर एवं प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक गुना में आयोजित होने जा रहा हे। उक्त कार्यक्रम में परम पूज्य योग ऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज के परम शिष्य, सन्यास परंपरा के गौरव, तेजस्वी विद्वान मुख्य केंद्रीय प्रभारी- पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से पूज्य स्वामी परमार्थदेव जी का गुना की धरती पर आगमन होने जा रहा हे। मीडिया प्रभारी विकास जैन ने बताया की पतंजलि द्वारा स्वामी जी के आगमन पर जिले भर में स्वागत तैयारियां की जा रही हे। पूज्य स्वामी जी के सानिध्य में रविवार को एक दिवसीय विशाल योग शिविर एवं प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक का आयोजन मानस भवन लक्ष्मी गंज गुना मैं किया जाएगा। रविवार को सुबह 5 :30 बजे स्वामी परमार्थ देव जी के सानिध्य में विशाल योग शिविर किया जाएगा। जिसमें नगर के सभी योग साधक स्वामी जी के सानिध्य में योग कर सकते हे। पतंजलि राज्य प्रभारी कृष्ण योगेंद्र रघुवंशी ने बताया की देवभूमि हिमालय की पवित्र कंदराओं से निकलकर भारत के नाभि क्षेत्र मध्य प्रदेश में योग, प्राचीन भारतीय संस्कृति,आयुर्वेद की ध्वज पताका लहराने – एक दिव्य और तेजस्वी सन्यासी हमारे पूज्य गुरुदेव का पवित्र संदेश लेकर यहां पधार रहे हैं। हे महान ऋषि, हे तपस्वी – आपका मध्य प्रदेश के गुना की धरा पर पतंजलि परिवार की ओर से बारंबार प्रणाम, स्वागत वंदन और अभिनंदन है। उन्होंने कहा की पूज्य गुरुदेव के आगमन से मध्य प्रदेश के सभी गुरुनिष्ठ योगी भाई बहनों में बिजली की चमक के समान खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं में नए जोश, ऊर्जा, शक्ति और प्रेरणा का संचार हो रहा हे। ऐसे संत जिन्होंने अपनी जवानी, अपना पूरा जीवन इस देश और समाज के लिए कुर्बान कर दिया। अपना घर और सारे रिश्ते त्याग कर सन्यासी बने, और पूज्य गुरुदेव के सपनों का महान भारत बनाने में खुद को झोंक दिया – ऐसे पूज्य स्वामी परमार्थदेव जी के चमत्कृत कर देने वाले व्यक्तित्व को नजदीक से देख कर गुना जिले के सभी योगी भाई बहनों के हर्ष का पारावार नहीं रहेगा।