ब्लॉक ब्यूरो अर्चित चौकीकर



मुलताई ब्लॉक के ग्राम साईखेड़ा में सालो पुराने तालाब में पानी अधिक हो जाने के कारण रिसाव होने लगा है तालाब के पिछली तरफ दिवाल में दरार आ गई है जिसके कारण पानी रिसाव होने लग गया है ग्राम पंचायत ने इसकी मरम्मत समय पर नहीं कराई तो तालाब फुट भी सकता हैं । ग्रामीणों ने बताया कि साईखेड़ा का यह तालाब ग्रामीणों के निस्तारी के लिए काम मे आता है और सालो से ग्रामीण इस पर निर्भर है तालाब की दीवाले कमजोर हो गई है लगातार बारिश होने के कारण तालाब लबालब भर गया है जिसके कारण उसकी पिछली दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है और उसमे से पानी लगातार रिसाव हो रहा है अगर तालाब फुट गया तो लोगो के खेत में पानी घुस जायेगा और फसल बर्बाद हो जाएंगी ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस तालाब के मरम्मत की मांग की है।

More Stories
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग
आत्म निर्भर भारत अभियान में छात्राओं को कर रहे प्रशिक्षित*
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।