मनीष ऋषीश्वर रिपोर्टर
भिंड – बीते दिनों पत्रकारों द्वारा स्वास्थ्य विभाग की बदहाल व्यवस्थाओं को उजागर करने के एवज में झेल रहे f.i.r. मामले में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह से उनका पक्ष जानने पहुंचे तो नेता जी ने भिंड कलेक्टर सतीश कुमार एस के बारे में बताते हुए कहा कि उनका मानसिक संतुलन गड़बड़ा गया है वह बोले शिवराज सिंह चौहान को उनका चेकअप करवाना चाहिए और यदि मानसिक संतुलन खराब है तो भिंड में दूसरे कलेक्टर की पदस्थापना करनी चाहिए, वह अपनी बात में जोड़ते हुए बोले कलेक्टर कभी अपने अधीनस्थों को गाली देता है कभी खुद की खाल खींचता है कभी कहता है मुझे गोली मार दो ऐसी बातें उन्हें जनता से सुनने को मिल रही है।
हालांकि नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भिंड कलेक्टर सतीश कुमार एस के बारे में पूर्णता अवगत करा चुके हैं उन्होंने कहा है कि पत्रकारों पर f.i.r. करना कलेक्टर का तानाशाह रवैया दर्शाता है लोकतंत्र की आजादी को बरकरार रखना है तो ऐसे कलेक्टर को हटाना ही उचित होगा।



More Stories
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग
आत्म निर्भर भारत अभियान में छात्राओं को कर रहे प्रशिक्षित*
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।