
हरदा मंगलवार को जिले के राजस्व विभाग एवं खनिज विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए जिले के हंडिया क्षेत्र से रेत के अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग डंपरो पर कार्यवाही की गई।
राजस्व विभाग के दल ने रेत से भरे ओवरलोडेड दो डम्परो को जब्त किए। हंडिया के पास एसडीएम सुश्री श्रुति अग्रवाल तथा तहसीलदार श्री शिवदत्त कटारे राजस्व निरीक्षक संतोष पथोरिया सहित खनिज अधिकारियों ने कार्यवाही कर डंपर जप्त किए । दोनों डंपरो को हरदा पुलिस लाइन में पुलिस अभिरक्षा में खड़े किए गए ,अग्रिम कार्यवाही हेतु मामला खनिज विभाग के अधिकारियों को सौंपा गया जहां खनिज अधिकारियों के द्वारा खनिज अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना