
हरदा कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री ऋषि गर्ग ने पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर आरोपी दीपक पिता तायप्पा मसीह निवासी तिवारी कॉलोनी टिमरनी को 6 माह के लिये जिला बदर करने के आदेश जारी किये है। इसके अलावा उन्होने आरोपी अशोक पिता मांगीलाल खरे निवासी पोखरनी तथा संजय उर्फ संजू पिता अमृतलाल शर्मा निवासी सोडलपुर को 3-3 माह के लिये जिला बदर करने के आदेश जारी किये है। जारी आदेश अनुसार आरोपी निष्कासन अवधि में न केवल हरदा जिले में, साथ ही पड़ोसी जिलों होशंगाबाद, बैतूल,खंडवा, देवास व सीहोर की सीमा में भी प्रवेश नहीं कर सकेगा।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
समई पंचायत में खुलेआम वोट खरीदने का आरोप, कमल धावा से बंटी शराब