विशाल भौरसे रिपोर्टर

गंगोत्री कॉलोनी वासियों ने कर्मचारियों को लगाया आरोप
बैतूल।नगर के गोहाना में गंगोत्री कॉलोनी के सामने एक गाय की से आए करंट की चपेट में मौत हो गई गंगोत्री कॉलोनी समिति के अध्यक्ष देवीराम मालवीय ने बताया कि थाना मार्ग पर गंगोत्री कॉलोनी के सामने सड़क के पास लगा ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारी 31 जुलाई को नया ट्रांसफार्मर लगाने आए थे इस दौरान कर्मचारियों को ट्रांसफार्मर के नीचे लगी पेटी के खुले दरवाजे को बंद करने एवं ऊपर झूल रहे वायर को व्यवस्थित करने का अनुरोध किया था ताकि कोई करंट की चपेट में ना आए लेकिन कर्मचारियों ने उनकी बात नहीं सुनी दोपहर को विधि का अवस्थी की दुधारू गाय की ट्रांसफार्मर के पास करंट की चपेट में आने से मौत हो गई कॉलोनी के लोगों ने लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

More Stories
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
समई पंचायत में खुलेआम वोट खरीदने का आरोप, कमल धावा से बंटी शराब
साउथ बस्तर पामेड़ में सरेंडर नक्सली पर मुखबिरी का आरोप लगाकर नक्सलियों ने की हत्या.