Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बालकिशोर मिश्रा रिपोर्टर

आज दिनांक 24 अगस्त 2022 को अटेर चंबल नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए भिंड कलेक्टर डॉ श्री सतीष कुमार एस एवं पुलिस अधीक्षक श्री शैलेंद्र सिंह चौहान,एसडीएम श्री उदय सिंह सिकरवार, तहसीलदार श्री रंजीत सिंह कुशवाहा, थाना प्रभारी श्री उदय भान सिंह यादव, हल्का पटवारी कमलेश गोले आदि आज सुबह तकरीबन 7:30 बजे अटेर किला स्थित माता काली मंदिर के पास पहुंचकर चंबल नदी के पानी से बंद हो चुके मुकुट पुरा के रास्ते का जायजा लिया। एवं चंबल नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सुरक्षा एवं बचाव कार्य हेतु आवश्यक तैयारियों का अवलोकन किया साथ ही एसडीआरएफ के दल को मय वोट के तैयार रखा है।
चंबल का जलस्तर बढ़ने से अटेर के मुकुट पूरा नावली वृंदावन देवाला खेराट आदि ग्रामों का सड़क पहुंच मार्ग पूर्ण रुप से बंद हो चुका है।गांव में निचले स्थानों में पानी भरना आरंभ हो गया है। वहीं प्रशासन ग्रामीणों से एसडीआरएफ के वोट के माध्यम से संपर्क बनाए हुए।
चंबल नदी के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासनिक अमला निरंतर नजर रखे हुए हैं खतरा बढ़ने पर उससे निपटने की सभी तैयारियां पूर्ण कर रखी है इसके साथ ही सुरक्षात्मक रूप से एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ के दलों को मय वोट के विभिन्न स्थानों पर तैयार रखा गया है चंबल नदी एवं जलभराव वाले रास्तों पर आवागमन को रोकने के लिए बैरी गेट लगाकर पुलिस जवान तैनात होकर निगरानी रखे हुए हैं।