ब्यूरो चीफ पंडित नंदन शर्मा


कुक्षी – स्थानीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पुलिस थाना कुक्षी के एसआई दिलीप तड़ेवला व
एएसआई अनिता डोडवे ने यातायात नियमों की जानकारी देते हुए यातायात सुगम हो इसके लिए हमें नियमों की जानकारी होना आवश्यक है । पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि यातायात के नियमों के बारे में हम अपने परिजनों व परिचितों को अवगत कराएं। यातायात नियमों का पालन कर हम होने वाली किसी अनहोनी दुर्घटना से बच सकते हैं । वाहन चलाते समय हमेशा ध्यान रखें कि हम नियन्त्रण में रहें । इस अवसर पर थाना स्टॉफ से हेड कांस्टेबल गुलसिंह बंडोड , आरक्षक जितेन्द्र कुशवाह व सावित्री गाडरिया तथा स्कूल स्टॉफ से संस्था प्रभारी नरेन्द्र सिरवी , मनोज साधु , जगदीश गुप्ता, विनय खामगांवकर, कविता मुकाती आदि उपस्थित थे। कुक्षी से संभागीय ब्यूरो चीफ पंडित नंदन शर्मा की खास खबर

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*