Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

किसानों को खरीफ सीजन में फसलों को होने वाले रोगों एवं उनके उपचार की दी जानकारी

विशाल भौरासे रिपोर्टर


बैतूल।कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस की पहल पर किसानों को खरीफ फसलों के रखरखाव के संबंध में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा प्लांट क्लीनिक आयोजित कर आवश्यक सलाह दी जा रही है।

उप संचालक कृषि श्री केपी भगत ने बताया कि बुधवार 24 अगस्त को आमला विकासखंड की क्लस्टर ग्राम पंचायत ससुन्द्रा, लालावाड़ी एवं विकासखंड भैंसदेही की क्लस्टर पंचायत धाबा में प्लांट क्लीनिक आयोजित की गई। ससुन्द्रा में कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरडी बारपेटे द्वारा कृषकों को खरीफ फसलों में कीट व्याधि से बचाव के संबंध में आवश्यक सलाह दी गई। साथ ही किसानों द्वारा लाए गए नमूनों की जांच कर उनका निराकरण किया गया तथा आवश्यक उपचार की सलाह दी गई। ग्राम ससुन्द्रा में आयोजित प्लांट क्लीनिक में ग्राम पंचायत ससुन्द्रा, अंधारिया, अंबाड़ा, बोथिया, ब्राह्मणवाड़ा, रमली, हसलपुर, ससाबड़, नांदपुर एवं रंभाखेड़ी के ग्रामीण शामिल हुए।

इसी तरह क्लस्टर ग्राम पंचायत लालावाड़ी में भी बुधवार को द्वितीय पाली में प्लांट क्लीनिक आयोजित की गई। यहां ग्राम पंचायत लालावाड़ी, तिरमऊ, कनौजिया, परसोड़ा, देवगांव, थानी, आंवरिया, हरदौली एवं खापाखतेड़ा के किसान शामिल हुए। किसानों को कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरडी बारपेटे द्वारा कृषकों को खरीफ फसलों में कीट व्याधि से बचाव के संबंध में आवश्यक सलाह दी गई। साथ ही किसानों द्वारा लाए गए नमूनों की जांच कर उनका निराकरण किया गया तथा आवश्यक उपचार की सलाह दी गई।

विकासखंड भैंसदेही की क्लस्टर पंचायत धाबा में भी बुधवार को प्लांट क्लीनिक आयोजित की गई। यहां ग्राम पंचायत धाबा, डेडवाकुंड, खोमई, पिपलनाकलां, थपोड़ा, बानूर, जामुलनी, सांवलमेंढा, उदामा एवं कोथलकुंड के किसान शामिल हुए।