Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 26, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सिराली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नगर के भायरे पेट्रोल पंप पर दो संदिग्ध लड़के हाथ में थैली लेकर मोबाइल फोन बेचने के लिए किसी ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर सिराली थाना प्रभारी मदन पवार के द्वारा टीम गठित की गई , टीम के द्वारा भायरे पेट्रोल पंप पर घेराबंदी कर दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा जिनका नाम पूछने पर बावला राजले और अंकज काजले निवासी झिरी गुठानिया थाना रहटगांव जिला हरदा का होना बताया।

बाबला नामक युवक के हाथ मे रखी थैली को पुलिस के द्वारा चेक करने पर 7 एंडरोईड मोबाइल फोन रखे हुए मिले। दूसरे युवक अंकज के पास रखी थैली में 5 एंड्ररोइड मोबाइल फोन सहित कुल 12 नग मोबाइल फोन बिना सिम के जप्त किए गए । तथा मौके पर उक्त मोबाइल से संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं मिलने पर तत्काल उन्हें गिरफ्तार कर थाने लाया गया , जप्त मोबाइल के संबंध में पूछताछ करने पर दोनों के द्वारा पिछले तीन माह मे ट्रेनों तथा घरों से चोरी करना बताया , जिन्हें बेचने के लिए सिराली आए थे उक्त मोबाइलों के आई एम ई आई नंबर चेक करने पर थाना सिराली मे अपराध क्रमांक 279 /2022 धारा 457, 380 भादवि में चोरी गया रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन भी जप्त हुआ तथा 11 नग मोबाईल फोन अलग-अलग कंपनी के मिले दोनों आरोपी युवकों से कुल 12 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया उक्त 12 मोबाईल फोन की कुल अनुमानित कीमत 1 लाख 73 हजार रुपए होना पाया गया जप्त मोबाईल फोन के आई एम ई आई नंबर से ट्रेस करने हेतु पत्र लिखकर साइबर सेल हरदा को भेजे गए तथा गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय हरदा पेश किया गया । जहां से दोनों आरोपियों को जेल वारंट बनने से जिला जेल हरदा दाखिल किया गया । सिराली पुलिस टीम में सिराली थाना प्रभारी मदन पवार, सउनि जितेंद्र राजपूत, आरक्षक सुनील इवने ,आरक्षक राहुल राजपूत, आरक्षक ललित गौर, सैनिक दिनेश शर्मा राजेश बिल्लोरे की अहम भूमिका रही।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍️