मोहन शर्मा न्यूज़ 24×7 इंडिया गुना
*श्री जगदम्बिका पब्लिक हायर सेकेंड्री स्कूल में पुलिस प्रशासन ने सड़क सुरक्षा सप्ताह का कार्यक्रम किया*
म्याना में पुलिस अधीक्षक पंकज श्रीवास्तव के निर्देशानुसार म्याना थाना प्रभारी विपेन्द्र सिंह चौहान व हर्ष यादव यातायात पुलिस गुना के नेतृत्व में आज सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया जिसमें थाना प्रभारी विपेंद्र सिंह चौहान ने बच्चो को सड़क पर चलने व उसे पार कैसे करे बच्चो को समझाया व हेलमेट के बारे में एवम ऑनलाइन सर्वर क्राइम सोशल मीडिया के माध्यम
से क्राइम के बारे में भी बताया ,बच्चो को बताया गया कि यदि सड़क पर दुर्घटना भी होती है तो तुरंत ही नजदीकी थाना या 100 डायल को खबर दे पुलिस आपकी मदद के लिए है पुलिस आपकी सुरक्षा के लिया है,
यातायात हर्ष यादव ट्रैफिक के नियमो के बारे में बताया स्कूल प्राचार्य राजीव भार्गव ने बताया कि आज थाना म्याना द्वारा बच्चो को सड़क सुरक्षा के विषय पर मार्गदर्शन किया जो कि एक अच्छा प्रयास है इससे बच्चो को सड़क पार करते समय समस्या नही होगी इस मौके पर म्याना थाना स्टाफ के साथ साथ शिक्षक, शिक्षका व छात्र/छात्रा मौजूद रहे

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है