मुख्यमंत्री श्री चौहान होंगे मुख्य अतिथि
सभी जिला मुख्यालय में भी होंगे कार्यक्रम
विशाल भौरासे रिपोर्टर

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम 27 अगस्त को इंदौर जिला मुख्यालय में होगा। साथ ही प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में भी जिला स्तरीय कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान चार जिलों अनूपपुर, शाजापुर, बड़वानी एवं छतरपुर के एक-एक हितग्राही से वर्चुअल संवाद भी करेंगे।
राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम का इंदौर से सीधा प्रसारण न्यूज चैनल्स एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से किया जायेगा।
जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट परिसर में यह कार्यक्रम प्रात: 10 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें विभिन्न स्व-रोजगार योजनाओं से वित्तीय वर्ष 2022-23 में लाभान्वित हुए हितग्राहियों को स्वीकृति वितरण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में संबंधित विभाग एवं बैंकों की भागीदारी होगी।

More Stories
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग