Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 14, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

गुलाम नबी आजाद ने मां जैसी कांग्रेस पार्टी को छोड़कर अवसरवादी सोच को उजागर किया, कांग्रेस पार्टी से ऐसे दीमक का निकल जाना ही बेहतर: एडवोकेट गुडडू वाल्मीकि।

ब्यूरो चीफ संदीप सोलंकी

गद्दारी में सिंधिया, आरपीएन सिंह, जितिन राम, गुलाम नबी आजाद ने जयचंद को पीछे छोड़ा

भिंड. मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एवं राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट गुडडू वाल्मीकि ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कांग्रेस पार्टी के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद द्वारा कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र देकर जो आरोप लगाएं है उसको निराधार बताकर है घोर निन्दा की है। प्रदेश सचिव एडवोकेट श्री वाल्मीकि ने कहां कि जिस पार्टी ने गुलाम नबी आजाद को मुख्यमंत्री, 2 बार लोकसभा सांसद, 5 बार राज्यसभा सांसद, नेता प्रतिपक्ष आदि पदों से नवाजा था उस मां जैसी पार्टी पर पद जाते ही आरोप लगाना गुलाम नबी आजाद की अवसरवादी सोच को उजागर करता है जब कांग्रेस पार्टी और देश की जनता महंगाई की मार, भ्रष्टाचार, जीएसटी, बेरोज़गारी, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे मुद्दों पर तानाशाही भाजपा सरकार से लड रही हैं तथा राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं ऐसे संघर्ष के समय में पार्टी को छोड़ना गुलाम नबी आजाद की दोगली राजनीति को प्रदर्शित करती है तथा ऐसे नेताओं का पार्टी से निकल जाना ही बेहतर है जो दीमक की तरह पार्टी में रहकर पार्टी को खोखला करने का काम कर रहे थे। गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं देश की जनता के साथ धोखा किया है जो क्षमायोग्य नहीं है और कांग्रेस पार्टी के हाईकमान को ऐसे गद्दार अवसरवादी नेताओं के भविष्य में वापसी के सभी रास्ते बंद कर देना चाहिए। भिंड से संभागीय ब्यूरो चीफ संदीप सोलंकी की खबर