Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 11, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरफ़ान अंसारी रिपोर्टर

ग्वालियर। 27.08.2022। थाना महाराजपुरा क्षेत्रांर्तगत बाईक टकराने पर हुए विवाद पर युवक की हत्या करने की बारदात को गंभीरता से लेते हुए अति0 पुलिस महानिदेशक ग्वालियर जोन श्री डी0 श्रीनिवास वर्मा,भापुसे द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे को उक्त घटना में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस बल की टीम बनाकर तत्काल कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया। दिनांक 27.08.2022 को पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना महाराजपुरा क्षेत्रांर्तगत युवक को गोली मारकर उसकी हत्या करने वाले तीनों आरोपियो को ग्राम खेड़ा, जिला इटावा,(उ.प्र.) में देखा गया है। उक्त सूचना पर से एसपी ग्वालियर द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर-मध्य/यातायात श्री अभिनव चौकसे,भापुसे को थाना महाराजपुरा पुलिस बल की टीम बनाकर मुखबिर सूचना की तस्दीक करते हुए उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में नगर पुलिस अधीक्षक महाराजपुरा श्री रवि भदौरिया के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए थाना प्रभारी महाराजपुरा निरी0 प्रशांत यादव के नेतृत्व में पुलिस बल की टीम बनाकर उसे मुखबिर के बताये स्थान ग्राम खेड़ा, जिला इटावा,(उ.प्र.) के पास भेजा गया। पुलिस टीम को उक्त स्थान पर मुखबिर के बताये हुलिया के 03 संदिग्ध व्यक्ति खड़े दिखाई दिये। जिन्होने पुलिस बल को अपनी ओर आता देख भागने का प्रयास किया। परन्तु पुलिस टीम द्वारा उक्त दो संदिग्ध व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। उनका तीसरा साथी फरार होने में सफल हो गया। पकड़े गये संदिग्ध व्यक्तियों से उक्त हत्या के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा बारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पकड़े गये आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके एक साथी के पास से 32 बोर का एक देशी कट्टा जप्त किया गया। आरोपियों की निशादेही पर उनके पास से घटना में प्रयुक्त डिलक्स मोटर सायकिल एव एक्टिवा को भी बरामद कर लिया गया। पकड़े गये आरोपियों के संबंध मे ओर अधिक जानकारी प्राप्त करने पर पुलिस टीम को ज्ञात हुआ कि उक्त आरोपी मेंहगांव जिला भिण्ड के हत्या के प्रयास के प्रकरण में पूर्व से फरार चल रहे थे। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा भी उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी पर 05-05 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम द्वारा उक्त दोनों आरोपियों को थाना महाराजपुरा के अपराध क्रमांक 635/22 धारा 302,34,294 भादवि के प्रकरण में गिरफ्तार किया जाकर उनसे फरार साथी के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

ज्ञात हो कि दिनांक 24.08.2022 को फरियादी द्वारा थाना महाराजपुरा आकर रिपोर्ट की गई कि तीन व्यक्ति द्वारा मोटर सायकिल टकराने के विवाद पर से मेरे चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उक्त सूचना पर से थाना प्रभारी महाराजपुरा द्वारा उक्त घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए उक्त तीनों आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 635/22 धारा 302,34,294 भादवि का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया जाकर उनकी तलाश की जा रही थी।

बरामद मशरूकाः घटना में प्रयुक्त डिलक्स मोटर सायकिल, एक्टिवा तथा 32 बोर का देशी कट्टा।

सराहनीय भूमिकाः उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी0 प्रशांत यादव, सउनि जयेन्द्र सिंह कुशवाह, आर0 कुलदीप तोमर, विजय बघेल, ऋषिकेश लोधी की सराहनीय भूमिका रही।