Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 11, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


एलन करियर इंस्टीट्यूट ग्वालियर के छात्र-छात्राओं को सायबर अपराध से बचाब की दी जानकारी

ग्वालियर। 27.08.2022। ग्वालियर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे के निर्देश पर जिले में ‘‘सायबर काईम अवेयरनेस’’ प्रोग्राम चलाया जा रहा है। इसी प्रोग्राम के तहत आज दिनांक को ग्वालियर पुलिस द्वारा ‘‘एलन करियर इंस्टीट्यूट’’ में एक सेमीनार का आयोजन किया गया। एलन करियर इंस्टीट्यूट ग्वालियर में आयोजित सेमीनार में अति0 पुलिस अधीक्षक शहर-पूर्व/अपराध श्री राजेश डण्डोतिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए इंस्टीट्यूट के सभी शिक्षकगण व संस्थान में अध्ययनरत नीट एंव जेई के 250 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

एलन करियर इंस्टीट्यूट ग्वालियर में आयोजित सेमीनार के प्रारंभ में अति0 पुलिस अधीक्षक शहर-पूर्व/अपराध श्री राजेश डण्डोतिया द्वारा सेमीनार में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं स्कूल स्टॉफ को सायबर अपराधों से जुड़ी विभिन्न केस स्टडीज के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होने वर्तमान समय में पुलिस के समक्ष आने वाली सायबर क्राईम संबंधी शिकायतों से साझा किया। उनके द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को ‘‘फर्जी वेबसाइट’’ की विस्तृत जानकारी दी साथ ही उनको इस प्रकार के फ्रॉड से बचाव के तरीकों से भी अवगत कराया गया। उन्होने अपने व्याख्यान के दौरान कहा कि वर्तमान आधुनिक समय में हम सभी को स्मार्ट फोन का उपयोग करते है तथा सभी प्रकार के पेमेंट एवं ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी हम अपने र्स्माट फोन से ही करते है। यह स्मार्ट फोन आपकी सुविधा के लिये बनाया गया है इसलिये इसका इस्तेमाल सावधानीपूर्वक करें। इस प्रकार आप खुद के सायबर अपराध का शिकार होने से बचा सकते है। हाल ही में देखने में आया है कि सायबर अपराधियों द्वारा अपराध के नए-नए तरीके इजाद किये गये है जिनमें आजकल सायबर ठगों द्वारा बैंकों एंव ई-कॉमर्स कंपनियों के जैसे दिखने वाली कई फर्जी वेबसाइट बना रखी है। जिनके माध्यम से सोशल मिडिया के जरिये लोगों को नोटिफिकेशन के जरिये लिंक भेजकर ईनाम (कैशबैक) अथवा सस्ते दामों में सामान खरीदने के ऑफर दिये जाते है। लोग सस्ते दाम/कैशबैक के लालच में सामान खरीदने के एंवज में सायबर ठगी का शिकार हो जाते है। इसलिये हमें सोशल मिडिया के जरिये कोई सामान कम दाम के ऑफर खरीदने के संबंध में कोई लिंक प्राप्त होता है तो सबसे पहले लिंक की प्रमाणिकता की जॉच अवश्य कर लें, साथ ही ऑनलाइन शॉपिंग करते समय केवल विश्वसनीय वेबसाइट का ही इस्तेमाल करना चाहिये। वेबसाइट पर ट्रांजेक्शन के संबंध में अपनी व्यक्तिगत एंव बैंक खाता की जानकारी, पिन इत्यादी भरना नही चाहिये। वेबसाइट के संबंध में कस्टमर रिव्यूज का अवलोकन भी अवश्य करना चाहिये। इसके साथ ही अपने परिवारजनों को भी इन सभी बातों से अवगत कराना चाहिये, ताकि आप अपने परिवारजनों को भी सायबर अपराधियों का शिकार बनने से बचा सके। आपकी सर्तकता ही आपका बचाव है। सेमीनार के अंत में उन्होने यह भी कहा कि यदि आपके साथ कोई सायबर फ्रॉड होता है तो उसकी शिकायत तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या सायबर क्राईम सेल अथवा टोल फ्री नंबर 1930 पर कॉल करें। एएसपी क्राईम द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को ग्वालियर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘सड़क सुरक्षा सप्ताह’’ की भी जानकारी देते हुए सभी को सड़क पर वाहन चलाते हुए यातायात नियमों का आवश्यक रूप से पालन किये जाने की समझाइश भी दी गई।